25 Apr 2024, 13:38:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

फर्जी दस्‍तावेजों के सहारे नौकरी कर रहे 29 शिक्षक बर्खास्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 12:39PM | Updated Date: Sep 22 2019 12:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के  सिद्धार्थनगर जिले में फर्जी अभिलेखों के सहारे नौकरी कर रहे प्राइमरी  स्कूल के 29 सहायक अध्यापकों को बर्खास्त कर दिया गया है । आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि बर्खास्त सहायक अध्यापकों में 13 महिला और 16  पुरुष हैं जिनकी तैनाती साल  2014 में हुई थी। बर्खास्त सहायक अध्यापकों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज  कराने की जिम्मेदारी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंपी गई है। सूत्रों ने बताया कि इससे पहले जिले में फर्जी अभिलेखों के आधार पर नौकरी कर रहे 61 सहायक अध्यापकों को बर्खास्त किया गया था। फर्जी अभिलेखों के सहारे नौकरी कर रहे सहायक  अध्यापकों की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक और जिला बेसिक  शिक्षा अधिकारी की तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »