24 Apr 2024, 20:32:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दो राज्यों में आतंक का पर्याय बने डकैत मारे गए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 2:14PM | Updated Date: Sep 16 2019 2:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश और मघ्यप्रदेश में आतंक का पर्याय बने 6 लाख के इनामी डकैत बबली कोल व  एक लाख 80 हजार का इनामी डकैत  लवलेश कोल को मध्य प्रदेश पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। बबली कोल  एवं लवलेश कोल ग्राम  डोडा माफी थाना मारकुंडी उत्तर प्रदेश के रहने वाले  थे। मध्य प्रदेश के सतना जिले धारकुंडी थाना क्षेत्र के लेदरी के जंगल में  पुलिस को सूचना मिली थी कि दस्यु डकैत बबली कोल अपने आधा दर्जन साथियों के  साथ जंगल में है तभी मध्य प्रदेश पुलिस ने इनामी डकैत को घेर लिया और दोनों  तरफ से फायरिंग हो गई जिसमें इनामी डकैत बबली कोल और लवलेश कोल को गोली लग  गई जिसमें दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। बाकी डकैत मौके से फरार हो  गए । दोनों डकैत के पास से खाने-पीने की सामग्री और दो हथियार बरामद हुए हैं। 
 
पुलिस ने दोनों के शव को बरामद कर  लिया है । बबली कोल पर 100 से ज्यादा लूट हत्या  जैसे अपराधिक मामले दर्ज थे। बबली कोल पर उत्तर प्रदेश सरकार ने 5 लाख  का इनाम घोषित कर रखा था और मध्य प्रदेश सरकार ने एक लाख का। लवलेश कोल पर यूपी सरकार ने एक लाख पचास हजार का नाम घोषित किया  था और मध्य प्रदेश की तरफ से तीस हजार का इनाम घोषित किया था।दोनों डकैत के मारे जाने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस को एक  बहुत बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। बबली कोल ने  हाल ही में  चित्रकूट से 15 अगस्त को  बृजमोहन का तथा 5 सितंबर को  मध्यप्रदेश के सतना के धारकुंडी से  एक व्यक्ति का  अपहरण  किया था  जिसमें 5 लाख की फिरौती मांगी थी  । मध्य प्रदेश पुलिस के आईजी चंचल शेखर का कहना है  कि दोनों डकैत के मारे जाने पर मध्य प्रदेश पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी  हासिल हुई है क्योंकि यह इनामी डकैत बबली कोल और लवलेश कोल का आतंक दोनों  राज्यों पर था और इन दोनों का नेटवर्क बहुत तेज था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »