18 Apr 2024, 14:42:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा तानाशाही से सरकार चलाकर अपना लोकतंत्र चला रही है: अखिलेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 1:00AM | Updated Date: Sep 16 2019 1:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तानाशाही से सरकार चलाकर भाजपा अपना लोकतंत्र चला रही है। यादव ने रविवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि यहां किसी को अपनी बात कहने तक का अधिकार नहीं रह गया। जो बोलता है उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजा जा रहा है। पीलीभीत में वन्यजीवों के हमले से मरने वालों की सुध ही नहीं ली जा रही है। अब ऐसी सरकार को भगाने के लिए जिले जिले में जाकर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने से पहले किसानों, नौजवानों के लिए जो भी घोषणा की थी, अब वह सब भूल गए। पेट्रोल और डीजल मंहगा हो गया तो बिजली की दरे ऐसी कर दी कि किसानों के साथ ही अन्य लोग भी दुखी है।  पीलीभीत में हो रहे वन्यजीवों के हमले को लेकर कहा कि भाजपा के लोगों को कुछ नहीं दिख रहा है। बलरामपुर में 18 लोगों को बाघ ने मार दिया और पीलीभीत में भी कई लोगों की जान जा चुकी है। इन लोगों की भाजपा सुध नहीं ले रही है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा अपना लोकतंत्र चला रही है, यहां पर उनके अलावा किसी को अपनी बात कहने का हक नहीं रह गया। विपक्ष के लोग बोले तो मुकदमा दर्ज कराया जा रहा। पास के ही शाहजहांपुर और रामपुर का मामला किसी से छिपा नहीं है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने बदले की भावना से सपा सांसद आजम खां पर 80 मुकदमें दर्ज कराए है। बकरी चोरी का मुकदमा लिखाया गया। वहां के प्रशासन से पूछा तो वे बोल नहीं पाये। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भी भाजपा के सरकार का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा में पुष्प वर्षा कराई जा रही जो एसपी और अधिकारी करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का एक मात्र काम धर्म के नाम पर लोगों को भड़काना है और इसके अलावा कुछ नहीं है। यह भाजपा का राष्ट्रधर्म है और इसी को उसी को निभाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को हटाने के लिए ही अब हर जिला में जाकर संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच जाकर उनसे बात की जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »