20 Apr 2024, 19:12:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जौनपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हुए 4302 वाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 12:30AM | Updated Date: Sep 16 2019 12:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर 4302 वाद निस्तारित किये गए। प्राधिकरण के सचिव मो0 फिरोज़ ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को जिला न्यायाधीश ओ पी त्रिपाठी की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न अदालतों के माध्यम से 4302 वादों का निस्तारण किया गया। 

उन्होंने बताया कि दीवानी के 40 वा , लघु अपराधिक के 1954 वाद, वैवाहिक भरण पोषण के 61, उत्तराधिकार के 09 वाद, नगर पालिका के 15 वाद, दूर संचार के 38 वाद, कलेक्ट्रेट के फौजदारी के 1134 वाद, मोटर दुर्घटना के 16 वाद, वाट माप के 23 वाद, स्टाम्प कमी के 19 वाद, व विद्युत के 06 निस्तारित किये गए। लघु अपराधिक  के 01 हज़ार 954 वादों का निस्तारण कर अर्थदण्ड के रूप में 01 लाख 64 हज़ार 050 रुपया जमा कराया गया, भरण पोषण/ वैवाहिक के 61 वादों का निस्तारण कर 64.99 लाख रुपया पत्नियों को दिलाया गया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »