25 Apr 2024, 18:11:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अमरोहा में संदिग्ध परिस्थितियों में अध्यापिका की गोली लगने से मृत्यु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 6:22PM | Updated Date: Sep 15 2019 6:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमरोहा। उत्तर प्रदेश में अमरोहा के गजरौला क्षेत्र में  सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल की एक अध्यापिका की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने मृत्यु गई। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  मोहल्ला बुद्धनगर निवासी सेवानिवृत सैनिक ओंकार सिंह  की 24 वर्षीय बेटी करुणा गजरौला के प्रतिष्ठित सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल में शिक्षिका थी।
 
संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से घायलावस्था में कमरे में पड़ी मिली। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया ,लेकिन चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उसे मेरठ रेफर कर दिया था। उन्होंने बताया कि करुणा ने मेरठ ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। प्रथम दृष्टया करुणा ने आत्महत्या करने के लिए खुद को गोली मारी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »