28 Mar 2024, 17:29:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

योगी वाराणसी पहुंचे, विकास कार्यों का लेंगे जायजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2019 9:56PM | Updated Date: Aug 22 2019 9:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार शाम यहां पहुंचे गए। अधिकारिक सू्त्रों ने बताया कि वाराणसी की कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा के बाद वह देर रात विकास कार्यों का जायजा लेंगे। योगी सर्किट हाउस में आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद देर रात यहां के विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने शहर में निकल सकते हैं। यहां रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं एवं प्रमुख लोगों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि काशी  विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद यहां चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर सकते हैं।   

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »