23 Apr 2024, 19:28:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महंगाई और भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने के लिए किया गया मंत्रिमंडल का विस्तार: सपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 1:43PM | Updated Date: Aug 21 2019 1:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देवरिया। समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने अपराध, महंगाई और भ्रष्टचार से जनता का ध्यान हटाने के लिये मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर विद्यार्थी ने बुधवार को यहां कहा कि प्रदेश की जनता का ध्यान अपराध, मंहगाई और भ्रष्टाचार से हटाने के लिए प्रदेश की सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार की है।
 
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का जेम्बोजेट मंत्रिमंडल का गठन कर राज्य में बढ़ते अपराध, मंहगाई और भ्रष्टाचार से जनता का ध्यान हटाने के लिए अपने मंत्रिमंडल का विस्तार की है। उन्होंने कहा कि यह कैसी विडम्बना है कि जीरो टॉलरेंस की सरकार के पांच मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में हटाये गये। प्रदेश की जनता को न्याय न दे पानी वाली यह सरकार अब करीब 23 नये मंत्री बनाकर सरकार जनता पर बोझ बढ़ाने की कार्य कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »