25 Apr 2024, 09:38:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महिला सैन्य पुलिसकर्मियों की खुली भर्ती 12 सितम्बर से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2019 3:27PM | Updated Date: Aug 20 2019 3:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। भारतीय सेना में पहली बार सैनिक जनरल ड्यूटी के रूप में महिला सैन्य पुलिस के लिए खुली भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। आधिकारिक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड क्षेत्र के सभी जिलों के सेना में महिला सैन्य पुलिस (सैनिक जनरल ड्यूटी) के नामांकन के लिए एक खुली भर्ती रैली 12 से 20 के बीच लखनऊ स्थित एएमसी सेंटर एवं कॉलेज में आयोजित की जाएगी। उन्होने बताया कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड क्षेत्र के सभी जिलों से 4458 महिला उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की उम्मीद है।
 
महिलाओं को अन्य रैंकों में शामिल करने के लिए सेना के इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। प्रवक्ता ने बताया कि पात्रता मानदंड,योग्यता और परीक्षणों की श्रृंखला के बारे में विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर 25 अप्रैल को उपलब्ध करा दी गयी थी। उन्होने उम्मीदवारों को सलाह दी कि वे दलालों से सावधान रहें और दवाओं के उपयोग से बचें। इस तरह की हरकत में शामिल पाए जाने पर उम्मीदवारी को खत्म कर दिया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »