28 Mar 2024, 21:31:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

झांसी : बेतवा नहर में नहाने गया बालक तेज बहाव में बहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2019 1:43PM | Updated Date: Aug 20 2019 1:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के समथर थानाक्षेत्र में मंगलवार की सुबह बेतवा नहर में नहाने गया बालक नहर में डूब गया। नहर में पानी के तेज बहाव के कारण अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने बताया कि समथर थानान्तर्गत ग्राम बसोबई निवासी  बृजेश कुमार अहिरवार (14) सुबह  क्षेत्र से निकली बेतवा नहर में नहाने गया था, तभी अचानक वह फिसल गया और नहर में डूब गया। 
 
वहां से निकल रहे अन्य छात्रों ने किसी को डूबते देखा तो शोर मचा दिया।  आस-पास के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास करते हुए सूचना यूपी-100 पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची  यूपी -100 पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बृजेश की काफी खोजबीन की लेकिन कई घंटे मशक्कत के बाद भी उसका कोई सुराग नही लगा। बृजेश कक्षा पांच का छात्र है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »