29 Mar 2024, 13:35:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूपी : संतकबीरनगर में बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर दम्पति को लूटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 6:06PM | Updated Date: Aug 18 2019 6:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद क्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने साथ बैठाकर गोरखपुर ले जा रहे अधिवक्ता दम्पति को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट लिया और उन्हें सड़क के किनारे फेंकर भाग गए। पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह ने यहां यह जानकारी दी। बताया कि परिजनों ने उन्हें बताया कि बस्ती जिले के कटेश्वर पार्क निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता पीयूष कुमार श्रीवास्तव रविवार सुबह करीब नौ बजे बस्ती से पत्नी के साथ गोरखपुर के सहजनवां रिश्तेदारी में जाने के लिए रोडवेज बस का इंतज़ार कर रहे थे।
 
इसी दौरान एक कार वहां आकर रुकी और  चालक ने गोरखपुर जाने की बात कहकर दोनों को अपने साथ बैठा लिया। उन्होंने बताया कि कार में सवार बदमाशों ने अधिवक्ता और उसकी पत्नी को  नशीला पदार्थ सुंघा दिया और नकदी तथा पत्नी के जेवरात  लूट लिये। बदमाशा दोनों को खलीलाबाद कोतवाली  क्षेत्र के  डंड़वा गांव के रास्ते पर कार से फेंककर फरार हो गये।
 
इस बीच वहां से गुजर रहे समाजवादी पार्टी के नेता रमेश चंद्र यादव ने पुलिस को दम्पति के पडे होने की सूचना दी।  कार से फेंके जाने से दोनों घायल हो गये थे। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्हें अभी होश नहीं आया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »