20 Apr 2024, 03:34:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

फिरोजाबाद में लूट हत्या का वांछित इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 6:06PM | Updated Date: Aug 18 2019 6:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के नारखी क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में लूट हत्या के मामले में चले रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 25/26 फरवरी की रात्रि बदमाशों ने नारखी क्षेत्र में पिपरौली के पास सड़क किनारे सो रहे किसान की हत्या कर दी थी। बदमाश हत्या के बाद किसान का ट्रैक्टर लूटकर ले गये थे। इस घटना में शामिल चार बदमाश 28 मार्च को गिरफ्तार करके जेल भेज दिये गये थे लेकिन मुख्य आरोपी दीपा ठाकुर भागने में सफल रहा था। उन्होंने बताया कि शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष नारखी लोकेन्द्र सिंह और क्राइम ब्रांच प्रभारी कुलदीप सिंह ने पुलिस टीम के साथ संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए कार सवार बदमाश दीपा ठाकुर को आलमपुर पुलिया के पास चेंिकग के दौरान घेर लिया था।

 

उन्होंने बताया कि खुद को घिर देश यह बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाश टूण्डला क्षेत्र के उलाऊ गांव का रहने वाला है। इस बदमाश की कार से एक तमंचा ,कुछ कारतूस बरामद किए गये। इस बदमाश के खिलाफ फिराजाबाद के अलावा अन्य जिलों में भी लूट, हत्या आदि के लगभग 20 मुकदमे दर्ज है। इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। गिरफ्तार बदमाश को जेल भेज दिया गया है।

 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »