20 Apr 2024, 01:09:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पिता ने किया बेटी से रेप, फिर की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 4:23PM | Updated Date: Aug 18 2019 4:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के एक व्यक्ति को अपनी 19 वर्षीय बेटी से दो साल तक दुष्कर्म करने और फिर उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना गोरखपुर में हुई और आरोपी को उसकी बड़ी बेटी की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया।
 
पुलिस ने बताया कि व्यक्ति ने अपनी छोटी बेटी के साथ पिछले दो सालों में कई बार दुष्कर्म किया और फिर 26 जुलाई की रात उसे मार डाला। आरोपी ने उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया। वहशी पिता ने उरवा इलाके में उसके सिर को दफना दिया और शरीर के निचले हिस्से को एक नाले में फेंक दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »