18 Apr 2024, 21:09:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बहराइच सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2019 11:12AM | Updated Date: Aug 14 2019 11:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच के दरगाह शरीफ क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मृत्यु हो गई जबकि दो घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात दरगाह शरीफ इलाके के पन्द्रहवां मील निवासी चार युवक दो मोटरसाइकिलों पर घर लौट रहे थे। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में 30 वर्षीय अशोक और 35 वर्षीय तीर्थ  की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि दो युवक गंभीर रुप से घायल हो  गये । घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »