20 Apr 2024, 19:10:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 4:57PM | Updated Date: Jul 20 2019 4:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीकानेर। उत्तरप्रदेश में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को सोनभद्र जाने से रोकने एवं हिरासत में लेकर नजरबंद करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज यहां गिरफ्तारियां दी। शहर कांग्रेस के प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया कि श्रीमती गांधी को गिरफ्तार करने के विरोध में आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम के अवसर पर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्र सरकार और अन्य राज्यों में भाजपा नीत सरकार लगातार लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है जो कि निन्दनीय है।
 
उन्होंने कहा कि यह तानाशाही की पराकाष्ठा है और बीकानेर शहर जिला कांग्रेस की कदम की कड़ी भर्त्सना करती है। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा कि उत्तरप्रदेश की भाजपा सरकार का यह कदम कायराना है। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष जावेद परिहार, पीसीसी सदस्य मकसूद अहमद, साजिद सुलेमानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैयालाल कल्ला, मुकेश राजस्थानी, हारून राठौड़ सहित दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »