19 Mar 2024, 11:03:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सोनभद्र हिंसा : 26 घंटे बाद पीड़ित परिवार से मिलीं प्रियंका गांधी , खत्म किया धरना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 4:05PM | Updated Date: Jul 20 2019 4:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों से शनिवार को आखिरकार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुलाकात की। इसी के साथ धरने पर बैठी  प्रियंका गांधी ने 26 घंटे के बाद अपना धरना समाप्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने पीड़ित परिवार से प्रियंका गांधी की मुलाकात करवाई।  पीड़ितों के परिवार के लोग प्रियंका से मिलने गेस्ट हाउस के बाहर तक पहुंचे। जिसके बाद उन्हें गेट पर ही रोका गया। जब प्रियंका खुद मिलने जाने लगीं तो पुलिस ने उन्हें रोका दिया। इसके बाद पीड़ितों के परिजनों को अंदर बुलाने का आश्वासन दिया। बताया जा रहा है कि कुल 15 लोग सोनभद्र से प्रियंका से मिलने पहुंचे हैं। 
 
आपको बता दें कि शुक्रवार की दोपहर प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया था और वह पिछले 24 घण्टे बाद भी चुनार के गेस्ट हाउस में धरने पर बैठी हैं। प्रियंका बिना पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात किये वापस जाने को तैयार नहीं थीं। देर रात अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने अपना रुख कुछ लचीला भी किया था और पीड़ितों के परिजनों से कहीं भी मुलाकात को तैयार हो गई थीं लेकिन प्रशासन ने कोई आश्वासन नहीं दिया। 
 
प्रियंका को वाराणसी के ट्रामा सेंटर से निकलते ही नारायनपुर में हिरासत में ले लिया गया था। उन्हें एसडीएम की गाड़ी से चुनार किले के गेस्ट हाउस लाया गया और सोनभद्र के अलावा कहीं भी जाने की छूट दी गई। प्रियंका केवल सोनभद्र ही जाने और पीड़ितों के परिजनों से मिलने पर अड़ी रहीं। प्रियंका को मनाने के लिए देर रात करीब 11 बजे वाराणसी से एडीजी ब्रजभूषण और कमिश्नर दीपक अग्रवाल भी पहुंचे और दो दौर की बातचीत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »