24 Apr 2024, 16:06:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

प्रियंका के साथ समर्थन जताने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनार रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 3:20PM | Updated Date: Jul 20 2019 4:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। उत्तरप्रदेश में कल से पुलिस हिरासत में रखी गई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ समर्थन जताने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनार रवाना हो गए है। बघेल आज दोपहर यहां से विशेष विमान से वाराणसी के बावतपुर विमानतल के लिए रवाना हो गए है,जहां से कार से मिर्जापुर जिले के चुनार के लिए रवाना हो जायेंगे,जहां पर कल से प्रियंका गांधी को पुलिस हिरासत में रखा गया है।
 
गांधी को सोनभद्र जिले में हुई आदिवासियों की हत्या से प्रभावित परिवारों से मिलने जाते समय हिरासत में ले लिया गया था.उन्हे चुनार में एक गेस्ट हाउस में रखा गया है। बघेल ने पूर्व निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए है,और फिलहाल चुनार में ही गांधी के साथ मौजूद रहने का उनका कार्यक्रम है।
 
इस बीच आज राजधानी में प्रदेश कांग्रेस द्वारा गांधी को हिरासत मे लिए जाने तथा पीडितों के परिवारजनों से मिलने के उनके लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित किए जाने के विरोध में धरना शुरू किया है,जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »