28 Mar 2024, 23:23:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जौनपुर अवैध रुप से चल रहे आर ओ प्लांट हो सीज : बंगारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 12:08PM | Updated Date: Jul 20 2019 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिला प्रशासन ने बड़े पैमाने पर जल दोहन कर रहे अवैध आरओ प्लांटों को सीज कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के नगर पालिका को निर्देशित दिये हैं। बर्बाद हो रहे पानी को देखते हुए जिलाधिकारी अरविद मलप्पा बंगारी ने जौनपुर में अवैध रूप से चल रहे आरओ प्लांट मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि पानी बर्बाद करने वालों को छोड़ा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि  इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
 
शुक्रवार को यहां अधिकारों के साथ बैठक में बंगारी ने होटल, रेस्टोरेंट व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम लगवाने को भी कहा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों से पूछा कि अभी तक कितने विद्यालयों ने रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम बनवाए गए हैं। हालांकि इस सवाल का उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। जिलाधिकारी ने जल शक्ति अभियान के अनुपालन में उन्होंने पानी बचाने के सभी उपायों को तत्काल अमल में लाने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्तर पर हो रहे जल दोहन से हालत बुरे हो रहे हैं।
 
ऐसे में अभी से चेतना होगा। इस दौरान मनरेगा से दस ब्लाकों में एक-एक प्राथमिक पाठशालाओं में रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम बनवाने का निर्देश जारी किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) गौरव वर्मा ने कहा कि विकास कार्यो के साथ जल संचयन को प्राथमिकता में शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान डीएम ने अधिकारियों को जल संरक्षण के लिए शपथ भी दिलाई।
                                                                       
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »