18 Apr 2024, 22:13:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

चंबल पुल क्षतिग्रस्त होने से यूपी और एमपी के बीच यातायात प्रभावित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2019 5:16PM | Updated Date: Jul 19 2019 5:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इटावा। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को जोड़ने वाला चंबल नदी का पुल क्षतिग्रस्त होने से यातायात प्रभावित हो गया है। माना जा रहा है कि पुल से ओवर लोड वाहनो की आवाजाही बार बार इसको नुकसान पहुंचा रही है। नेशनल हाइवे के सहायक अभियंता सुभाष चंद्र शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि पुल दक्षिणी दिशा पर तीसरे पिलर पर क्षतिग्रस्त हुआ है। देर रात इस महत्वपूर्ण पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण अफरा तफरी मच गयी है।

विभागीय अफसरो की ओर से दावा किया जा रहा है कि एक सप्ताह मे क्षतिग्रस्त हिस्से को जोड दिया जायेगा। क्षतिग्रस्त पुल पर निर्माण कार्य के लिहाज से उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश पुलिस के यातायात पुलिस के जवानो को सक्रिय कर दिया गया है। उन्होने बताया कि मध्यप्रदेश की तरफ पुल के पिलर के ऊपर पुल में एक बडा सुराख हो गया है।

बरही टोल के कर्मचारियों द्वारा पहले इस गड्ढे पर काम किया जा चुका है लेकिन आज दुबारा से उसी जगह पर फिर से एक बडा सुराख हो गया है। इंजीनियर ने बताया कि चंबल पुल पर जो गड्ढा हुआ है। उस पर आज से बरही टोल द्वारा कार्य शुरू किया जा रहा है जिसमे एक सप्ताह का समय लगेगा। इस दौरान छोटे वहानो का आवागमन वन वे होकर चालू रहेगा वहीं भारी वाहनो का आवागमन बाधित हो सकता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »