28 Mar 2024, 20:49:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अब यूपी विधानसभा में मिलेगा सिर्फ आधा गिलास पानी - जारी हुआ निर्देश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2019 2:17PM | Updated Date: Jul 19 2019 2:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। यूपी विधानसभा ने स्टाफ और अतिथियों को केवल आधा गिलास पानी देने का निर्देश जारी किया है। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के निर्देश पर प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने सचिवालय में आधा गिलास पानी देने का आदेश जारी किया। सचिवालय प्रशासन ने इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। इसके तहत अब किसी भी अधिकारी, कर्मचारी या अतिथि को पानी का पूरा भरा गिलास नहीं दिया जाएगा।
 
अगर किसी को जरूरत है तो दोबारा मांग सकता है।  इससे पहले किंग जर्ज मेडिकल कॉलेज (केजीएमयू) में भी आधा गिलास पानी की मुहिम को लागू किया गया था। आधा गिलास पानी की मुहिम बड़े संस्थानों, होटलों, रेस्टोरेंट, व कई स्कूल-कॉलेजों ने अपना ली है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »