28 Mar 2024, 16:48:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

बलरामपुर में बाढ़ का कहर जारी , बौद्ध परिपथ ठप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2019 3:09PM | Updated Date: Jul 16 2019 3:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले में हो रही बारिश से उफनाये पहाड़ी नालों में आयी बाढ़ के पानी से बौद्ध परिपथ बाधित हो गया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि पहाड़ी नालों तथा जिले में हो रही बारिश से कई इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया है। राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से तेज बहाव के कारण बलरामपुर -तुलसीपुर मार्ग पर चार फीट ऊपर तक पानी भरा होने से बौद्ध परिपथ सड़क मार्ग बाधित हो गया है।
 
उन्होंने बताया कि बलरामपुर-तुलसी मार्ग पर निर्माणाधीन डिप के पास बनाये गये अतिरिक्त कच्चे मार्ग के बह जाने से ललिया मार्ग फिलहाल बंद है।  नदी के तटवर्ती निचले भागों में बसे गांवों में जलभराव के कारण हजारों हेक्टयर कृषि योग्य भूमि जलमग्न है। कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से कट जाने के कारण  पशुओं औरÞ मवेशियों को चारे का संकट पैदा हो गया है।
 
जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश के अनुसार , जिले में बरसात के कारण भान्भर , नकटी , खरझार समेत कई पहाड़ी नालों में आयी बाढ़ से सड़कों पर भर गया था। बह रहे पानी की निकासी की व्यवस्था करायी जा रही है। उन्होने बताया कि राहत व बचाव कार्य में राजकीय आपदा मोचन बल , पीएसी , नागरिक पुलिस , जल पुलिस  द्वारा बाढ़ में फंसे लोगों रेस्क्यू किया जा चुका है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »