19 Apr 2024, 14:53:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

पति को जान से मारने की धमकी देकर दरोगा ने किया बलात्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2019 1:46PM | Updated Date: Jul 12 2019 1:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में खाकी को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। पति को मुठभेड़ में मारने और जेल भेजने जैसी धमकी देकर अवागढ़ थाने में तैनात दो दरोगा महीनो तक विवाहिता के साथ दुष्कर्म करते रहे। पीड़ित महिला का पति जब दिल्ली से लौटा तो महिला ने सारी बात बताई। पीड़ति दंपत्ति ने एटा के अपर पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर दरोगाओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 
फिलहाल दोनो आरोपी दरोगाओं के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर दोनो को लाइन हाजिर कर दिया गया हैं। इस घटना से एटा के पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ हैं। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि अवागढ़ क्षेत्र के एक गाँव के रहने वाले एक युवक के खिलाफ न्यायालय से एक गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। उसके बाद ये युवक अपने खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट को निरस्त कराने के लिए पैसों का इंतजाम करने दिल्ली में मजदूरी करने लगा।
 
इस दौरान अवागढ़ थाने में तैनात दरोगा योगेश कुमार तिवारी पीड़ित युवक के अवागढ़ स्थित घर पर बार बार दविश देने लगा। उसने वांछित की पत्नी का मोबाइल नंबर ले लिया और मोबाइल नंबर से संपर्क कर विवाहिता को अपने कमरे में बुलाकर जबरन शारीरिक संबंध बना लिए और मोबाइल फोन से अश्लील वीडियो भी बना ली।
 
इस प्रकार से वो करीब चार पांच महीने से वह महिला का शारीरिक शोषण कर रहा था। इसी बीच दरोगा योगेश कुमार तिवारी के मकान में ही रहने वाले उसके साथी दरोगा प्रेम कुमार गौतम ने भी पीड़ित महिला की अश्लील वीडियो बना ली और उसका शारीरिक शोषण शुरू का दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »