29 Mar 2024, 21:22:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

देवरिया में मंत्री का बेटा बन एसपी पर दबाव बनाने वाला गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2019 12:28AM | Updated Date: Jun 26 2019 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में मंत्री का बेटा बनकर पुलिस अधीक्षक मिश्र पर फोन से अनुचित दबाव बनाने वाले एक व्यक्ति को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह ने यहां बताया कि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का बेटा बनकर एक व्यक्ति कई बार पुलिस अधीक्षक को मोबाइल पर अनुचित दबाव बनाकर कार्य कराने का दबाव बना रहा था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने उस नम्बर को सर्विलांस पर लगाकर पड़ताल की तो पता चला कि मंत्री का बेटा बनकर फोन करने वाला व्यक्ति सुनील कुमार यादव  खामपार इलाके के कुकुरघाटी गांव का रहने वाला है। पुलिस की विशेष टीम ने आज आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखकर उसके गिरफ्तार कर लिया। सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सुनील यादव काफी दिन से कृषि मंत्री का पुत्र बनकर पुलिस अधीक्षक के पर दबाव बना रहा था। पुलिस अधीक्षक ने उसके फोन नम्बर को सर्विलांस पर लगवाने का निर्देश दिया था। पकड़े गये आरोपी को जेल भेज दिया ।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »