29 Mar 2024, 01:04:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज हो सकता है ऑपरेशन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2019 2:33PM | Updated Date: Jun 25 2019 2:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का मंगलवार को थूलियम लेजर विधि से एक छोटा सा ऑपरेशन किया जा सकता है। गाजियाबाद स्थित यशोदा अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. पी.एन. अरोड़ा ने बताया, डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की है। इसके बाद उन्हें थूलियम लेजर विधि से ऑपरेशन की सलाह दी गई है। उनके ऑपरेशन की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। अगर वे आते हैं तो डॉक्टरों की टीम मंगलवार को उनका ऑपरेशन करेगी।
 
अस्पताल के डॉक्टर सुनील डागर का कहना है कि मुलायम सिंह यादव का परीक्षण किया गया और कुछ उपचार के बाद उन्हें घर के लिए रवाना कर दिया गया। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही है। गौरतलब है कि मुलायम सिंह को यूरिन रुकने की दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले भी मुलायम सिंह को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें रविवार को डिस्चार्ज कर दिया गया था। मुलायम सिंह 17वीं लोकसभा में शपथ लेने भी व्हीलचेयर पर ही पहुंचे थे और तय समय से पहले ही शपथ ली थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »