29 Mar 2024, 17:46:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हरदोई में बिजली गिरने से महिला समेत तीन की मृत्यु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2019 12:45AM | Updated Date: Jun 25 2019 12:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सोमवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से अलग-अलग क्षेत्रों में एक महिला समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई जबकि अन्य 11 झुलस गए। अपर जिलाधिकारी संजय सिंह ने यहां बताया कि बारिश के दौरान बिजली गिरने से सदर तहसील क्षेत्र के बेहटा गोकुल इलाके के यासीनपुर निवासी 65 वर्षीय हरद्वारी लाल की मृत्यु हो गई।

दूसरी घटना टडियावां इलाके के बुंदेला पुरवा निवासी महेंद्र की 35 वर्षीय पत्नी महेंद्री की बिजली गिरने से मृत्यु हो गई।  इसके अलावा इसी गांव के चार बच्चो  और तीन महिलाओं  समेते 11 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी  लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि तिसरी घटना तहसील सवायजपुर क्षेत्र में में पाली इलाके के दहिरापुर गांव में 40 वर्षीय मदनलाल पर उस समय बिजली गिरी जब वह गर्रा नदी में मछली पकड़ने जा रहा था। अपर जिलाधिकारी सिंह ने बताया सभी पीड़ति परिजनों को दैवी आपदा राहत कोष के तहत  अनुमन्य सहायता राशि प्रदान कराई जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »