20 Apr 2024, 00:53:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सुल्तानपुर में नए विकास युग की शुरुआत: मेनका गाँधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2019 12:43AM | Updated Date: Jun 25 2019 12:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सुल्तानपुर से भारतीय जनता पार्टी की सांसद मेनका संजय गांधी ने  कहा कि सुल्तानपुर में अब नए विकास युग की शुरुआत हो चुकी है और जिला पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी पूरी सक्रियता से काम कर रहे है। गांधी अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर के तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन सोमवार को इसौली विधानसभा में अलग-अलग जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहाकि क्षेत्र में विकास कार्यो का सिलसिला आगे बढ़ चुका है। कादीपुर में रेलवे रिज़र्वेशन काउंटर, सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर आधुनिक नए इज्जतघरो की स्थापना एक्सीलेटर सेवा का शुभारंभ  करा दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से  कहा कि वे न तो किसी गुंडे, माफिया से डरती है और न ही उन्हें आप लोगों को डरने की जरूरत है, उनकी नजर में सभी जाति और धर्म के लोग एक समान है।

उन्होंने कहा कि जीत के बाद वह 80 से अधिक गांवों का दौरा कर चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनने के लिए उनके प्रतिनिधि 24 घंटे जिला मुख्यालय पर मौजूद है। भाजपा सांसद ने सख्त अंदाज में कहा कि किसी भी प्रधान और कोटेदार द्वारा सरकारी योजनाओ में हेराफेरी की गई तो उसका हटना तय है,जनता के हितों के साथ वह कोई समझौता नही कर सकती। उन्होंने कहा कि जिले में जो भी कर्मचारी और अधिकारी काम नही करेंगे उन्हें किसी हाल में रहने नहीं दिया जाएगा। इसौली क्षेत्र में सपा विधायक अबरार अहमद ने मेनका गांधी से मुलाकात की। स्थानीय लोगों ने गांधी का अनेक स्थानों पर स्वागत किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »