20 Apr 2024, 12:41:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्राथमिक जांच के बाद मुलायम को अस्पताल से छुट्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2019 12:22AM | Updated Date: Jun 25 2019 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को सोमवार दोपहर तबियत फिर खराब होने पर दिल्ली से सटे कौशांबी में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और प्राथमिक उपचार के बाद शाम को उन्हें छुट्टी दे दी गई। आज दिन में  सिंह को कौशांबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी अचानक तबियत खराब होने पर यहां लाया गया । इस दौरान उनके साथ पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव थे। शाम को  यादव को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

गौरतलब है कि पिछले एक पखवाड़े के दौरान  यादव की तबियत बार. बार खराब होने से उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया । पहले उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था इसके बाद शुगर लेवल बढ़ने पर गुरुग्राम के मेदांता मेडी सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था । शनिवार को तबियत फिर बिगड़ने पर मेदांता में  सिंह उपचार के लिए भर्ती हुए और आज उन्हें कौशांबी में दाखिल कराया गया है। यादव की चिकित्सा कर रहे डाक्टरों का कहना है कि चिंता की बात नहीं है और शुगर का स्तर कम होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जायेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »