20 Apr 2024, 04:31:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जिनकी पार्टी में लोकतंत्र नहीं, वह दे रही है लोकतंत्र की दुहाई : भाजपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2019 7:30PM | Updated Date: Jun 20 2019 7:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमों मायावती के ‘एक देश एक चुनाव’ को लेकर दिये गए बयान पर तंज कसते हुए भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि जिनकी पार्टी के अन्दर ही लोकतंत्र नहीं है वहीं आज लोकतंत्र बचाने को दुहाई दे रही है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में मायावती का न जाने का तर्क झूठ का पुदा है। एक राजनैतिक दल के ईवीएम हैक करने के आरोप पर जब चुनाव आयोग ने सभी दलों के प्रतिनिधियों को बुलाया था तो बसपा का कोई प्रतिनिधि उस बैठक में नहीं गया।  इसलिए यह कहना कि यदि ईवीएम पर बैठक होती तो वह जरूर जाती, वास्तव में ढकोसला है। शुक्ल ने कहा कि एक ओर मायावती लोकतंत्र की दुहाई दे रही है, वहीं दूसरी तरफ सर्वदलीय बैठक जैसी लोकतांत्रिक व्यवस्था में भाग नहीं ले रही है। आपके पास एक देश एक चुनाव से असहमति के ठोस तर्क थे तो आपको फोरम पर उनको आन रिकार्ड रखना चाहिए था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »