24 Apr 2024, 14:59:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

खनन घोटाला : सीबीआई का सपा नेता के आवास पर छापा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2019 5:28PM | Updated Date: Jun 12 2019 5:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पिछली समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार के कार्यकाल में हुये खनन घोटाले के सिलसिले में बुधवार को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के अमेठी स्थित आवास पर छापेमारी की। बलात्कार के मामले में लखनऊ जेल में बंद प्रजापति के आवास के अलावा सीबीआई अधिकारियों ने हमीरपुर में विधान परिषद सदस्य रमेश चन्द्र मिश्रा के घर और अन्य ठिकानों पर भी छापा मारा।
 
अमेठी से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ से आये सीबीआई अधिकारियों ने प्रजापति के आवास विकास स्थित घर पर सुबह छापा मारा। उन्होने घर में मौजूद सदस्यों के बयान भी दर्ज किये। रिपोर्ट के अनुसार सीबीआई ने खनन घोटाले के सिलसिले में प्रदेश भर में करीब 22 जगहों पर एक साथ छापेमारी की।
 
सीबीआई ने पिछली दो जनवरी को खनन घोटाले के संबंध में 11 लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में हमीरपुर की पूर्व जिलाधिकारी बी चंद्रकला, सपा के विधान पार्षद रमेश कुमार  मिश्रा और उनके भाई दिनेश कुमार मिश्रा को आरोपी बनाया गया हैं। पांच जनवरी को सीबीआई ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 14 स्थानो पर एक साथ छापे मारे थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »