16 Apr 2024, 21:43:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

योगी की मेहनत लायी रंग 2018 उपचुनाव में हार की कसक भी दूर की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2019 9:51PM | Updated Date: May 24 2019 9:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मेहनत ने 2019 लोकसभा चुनाव में गोरखपुर संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता रवि किशन की एतिहासिक जीत दर्ज करवाकर 2018 उपचुनाव में हार की कसक भी दूर कर दी है। गोरखपुर संसदीय सीट पर भाजपा पिछले उपचुनाव में समाजवादी पार्टी से हार का बदला लेने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी थी। योगी ने गोरखपुर संसदीय सीट पर कमल खिलाने के लिए महज एक महीने में सवा सौ से अधिक सभायें और रैलियां की। इस दौरान उन्होंने न जनता को केवल

केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां ही नहीं बतायी बल्कि विपक्षी दलों की खामियों को उजागर करते उन पर जमकर शाब्दों के बाण चलाये।  गोरखपुर सीट को योगी की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा था। इस सीट पर जीत ने तस्दीक कर दी कि 2018 उपचुनाव की हार औचक ही थी, गोरखपुर में अब भी योगी का जलवा बरकरार है। गोरखपुर सीट पर जीत हासिल करने के लिए हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को पूरी रणनीति के तहत इस्तेमाल किया गया। योगी के निर्देश पर वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी जिसका परिणाम किशन ने तीन लाख से अधिक वोटों से गठबंधन के प्रत्याशी राम भुआल निषाद को परास्त किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »