24 Apr 2024, 12:11:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इलाहाबाद पर विजय पताका फहराने को तैयार रीता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2019 4:34PM | Updated Date: May 23 2019 4:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठित इलाहाबाद संसदीय सीट पर भारतीय  जनता पार्टी की डा रीता बहुगुणा जोशी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी  समाजवादी पार्टी के राजेन्द्र सिंह पटेल के खिलाफ निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। डा जोशी सपा के राजेन्द्र सिंह पटेल से 104823 मतों से आगे है। इस चुनाव में जोशी और सपा उम्मीदवार के बीच कांटे की भिड़ंत का अनुमान लगाया जा रहा था जबकि भाजपा से अलग होकर कांग्रेस में शामिल योगेश शुक्ल से भी भाजपा की राह में रोड़ा बनने की उम्मीद थी। इन सभी चुनौतियों को सिरे से खारिज करते हुये भाजपा प्रत्याशी अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप जीत का परचम लहराने को तैयार हैं। कांग्रेस का दामन छोड़कर  भाजपा में शामिल डा जोशी ने इससे पहले भाजपा के टिकट पर लखनऊ कैंट विधानसभा  सीट से चुनाव लड़कर सपा संरक्षक मुलायम सिंह की बहु अपर्णा यादव को पराजित  किया था।

भाजपा ने उसी ट्रंप कार्ड को इलाहाबाद में दोहराया है। राजेन्द्र सिंह दूसरे जबकि कांग्रेस के योगेश शुक्ल तीसरे स्थान पर हैं। वर्ष 2014 में भाजपा के श्यामा प्रसाद गुप्त ने कमल खिलाया था। गुप्त ने 62009 मतो के अन्तर से जीत हासिल की थी। इस बार वह  बांदा संसदीय सीट पर सपा की टिकट पर चुनाव लड रहे हैं। भाजपा के आर के सिंह पटेल श्यामा चरण गुप्त से 56469 मतो से आगे चल रहे हैं। इलाहाबाद संसदीय सीट कांग्रेस का गढ़ हुआ करती थी। इस सीट ने देश को लाल  बहादुर शास्त्री और वी पी सिंह प्रधानमंत्री दिये हैं। कांग्रेस ने 1984 में फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन को चुनाव मैदान में उतारा था। यहां उन्होने  तत्कालीन दिग्गज नेता हेमवती नन्दन बहुगुणा को पराजित किया था। वर्ष 1984  के बाद से कांग्रेस फिर कभी जीत का स्वाद नहीं चख सकी। 

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »