28 Mar 2024, 17:11:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जालौन: पति ने की चाकू से गोदकर की पत्नी की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2019 12:10AM | Updated Date: May 20 2019 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में कोतवाली उरई क्षेत्र में रविवार को एक व्यक्ति ने पत्नी की चाकू से गोद गोद कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतका पूनम के पिता फूलचंद्र अहिरवार की तहरीर पर उसके पति जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। फूल चंद ने दी गयी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी का विवाह चार साल पहले  जितेंद्र पुत्र कृष्ण प्रकाश  इझोरा जिला हमीरपुर के साथ किया था। विवाह के दो वर्ष बाद जितेंद्र ने पूनम के साथ अभद्र बर्ताव करना शुरू कर दिया तथा आए दिन मारपीट करने लगा जिससे क्षुब्ध होकर पूनम  उनके पास रहने लगी।  जितेंद्र 17 मई को फूलचंद के घर उमरार खेरा आया और आज सुबह फिर पूनम के साथ मारपीट शुरू कर दी पूनम के शोर मचाने पर जितेंद्र ने  चाकू से गोद गोदकर पूनम की  हत्या कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »