20 Apr 2024, 04:12:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

अलीगढ़ में 12वीं की छात्रा ने खुद को रिवाल्वर से गोली मारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2019 11:34AM | Updated Date: Apr 25 2019 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ जिले के हरदुआगंज क्षेत्र में परिजनों की डांट से क्षुब्ध 12वीं की छात्रा ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली।
 
पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हनुमानगढ़ी रोड़ जहांगीराबाद निवासी नरेश कुमार शर्मा की 18 वर्षीय पुत्री कृत्रिका बुधवार को मोबाइल फोन पर बात कर रही थी। इस पर उसे डांट दिया गया। 
 
उसके बाद वह कमरे में गई और वहां रखी पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने सिर में गोली मार ली। कृत्रिका ने इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा दी थी।
 
उन्होंने बताया कि गम्भीर हालत में छात्रा को  जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में परिजनों ने अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »