19 Apr 2024, 06:21:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

मुद्दा विहीन भाजपा कर रही है राष्ट्रवाद का ढोंग : कुशवाहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2019 7:47PM | Updated Date: Apr 21 2019 7:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जालौन।  जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने रविवार को कहा कि अच्छे दिन और राममंदिर निर्माण का झूठा वादा कर जनता को बरगलाने वाली भारतीय जनता पार्टी मौजूदा लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिये राष्ट्रवाद का ढोंग कर रही है। गरौठा भोगनीपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी बृजलाल खाबरी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुये कुशवाहा ने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2014 में मतदाताओं को अच्छे दिन का सपना दिखाकर केंद्र में अपनी सरकार बना ली थी वहीं राम मंदिर के सहारे उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनी। मौजूदा लोकसभा चुनाव में जब भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा तो अब राष्ट्रवाद का सहारा लेकर मतदाताओं को भ्रमित कर रही है।
 
उन्होने कहा कि भाजपा के नेताओं को यह बात नहीं भूलनी चाहिए कि आज का मतदाता बहुत जागरूक हो चुका है। वह झूठे एवं लोकलुभावन वादों में अब नहीं आने वाला है। अब तो देश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। कुशवाहा ने सपा बसपा गठबंधन पर कुछ भी कहने से परहेज किया लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एवं महासचिव प्रियंका गांधी की तारीफ के पुल बांध दिये।
 
उन्होने कहा कि पिछले पांच सालों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार में महंगाई चरम सीमा तक पहुंची है। युवक बेरोजगार हुए हैं। अपनी जन अधिकार पार्टी के बारे में कहा कि उनकी पार्टी की उम्र अभी मात्र तीन वर्ष की है जो अपने दम पर पूरे देश में चुनाव नहीं लड़ सकती। इसलिए कांग्रेस की नीतियों को देखते हुए हमने राहुल गांधी का समर्थन किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »