29 Mar 2024, 15:06:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यह बेहद अहम चुनाव है देश किस दिशा में जायेगा इसका फैसला होना है : महेन्द्र नाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2019 11:25PM | Updated Date: Apr 20 2019 11:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि आज लड़ाई किसी एमपी-एमएलए की नहीं बल्कि देश किस दिशा में जायेगा इसका फैसला होना है और इसलिए यह चुनाव बेहद अहम हैं। पांडेय ने शनिवार को यहां डीएवी डिग्री कालेज के मैदान में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और नीलम सोनकर के लिए अपनी जन्मभूमि पर आपके बीच आया हूं। यह कोई मामूली जन्मभूमि नहीं है, यह हरिऔध सिंह उपाध्याय,पंडित लक्ष्मी नारायण,चेतक आदि महापुरूषों की भूमि है।
 
हिन्दुस्तान में केवल एक लड़ाई है, मोदी रोको इस पर मोदी है तो मुमकिन ज्यादा भारी नजर आता है। सपा पर तंज कसते हुए डा पांडेय ने कहा कि जब उनके कार्यकाल में भर्तियां होती थी, तो केवल मैनपुरी और इटावा के लोगों को  नौकरियां दी जाती थी ,लेकिन योगी सरकार ने योग्यता के आधार पर नौकरी देने का काम शुरू कर दिया है ,तो वे लोग कहते है कि केवल दौड़ निकालकर भर्तियां होनी चाहिए। इसका सच केवल आजमगढ़ समझता है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि दस वर्ष कांग्रेस की सरकार चली, जिसमें सपा के 25 सांसद, बसपा के 19 सांसदों का सहयोग रहा है और हर तीसरे माह देश मे कहीं न कहीं आंतकवाद की घटनाएं हुई जिसके तार आजमगढ़ से जुड़ते थे, लेकिन पिछले पांच वर्षो में ऐसी कोई बड़ी घटना नहीं हुई बल्कि हिन्दुस्तान पर निगाह रखने वालों पर सर्जिकल स्ट्राइक किया गया। जिससे मोदी राज में देश का मान बढ़ा है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष डा पांडेय ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना कोई छोटी योजना नहीं है इसके तहत गरीबों का पूर्ण इलाज संभव हो पाया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »