18 Apr 2024, 14:33:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महराजगंज पुलिस ने गिरफ्तार किए दो शातिर लुटेरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2019 10:58PM | Updated Date: Apr 19 2019 10:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महराजगंज। उत्तर प्रदेश की महराजगंज पुलिस ने शुक्रवार को फरेन्दा क्षेत्र से दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटे गये 21 हजार रूपये और दो तमंचे बरामद किए गये। पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फरेन्दा पुलिस ने सूचना के आधार पर हडहवां टोल प्लाजा से दो लुटेरों जुनर्मी टोला करमाहा निवासी अजय यादव और फरेन्द्रा खुर्द निवासी सुधीर पटेल को गिरफ्तार किया। पकड़े गये लुटेरों के पास से नगदी और दो तमंचों के अलावा लूट की घटनाओं में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के लुटेरे हैं। इन बदमाशों ने पूछताछ पर बताया कि वह कई लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं और बरामद रूपये भी लूट से सम्बन्धित हैं। पकड़े गये बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »