18 Apr 2024, 23:30:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

25 साल बाद एक मंच पर नजर आए मायावती-मुलायम सिंह, खुश हुए नेताजी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2019 2:10PM | Updated Date: Apr 19 2019 2:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार को महागठबंधन (एसपी-बीएसपी-आरएलडी) की रैली के दौरान करीब 25 साल बाद मायावती और मुलायम सिंह यादव एक मंच पर नजर आए। इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद थे। हालांकि, आरएलडी की ओर से अजीत सिंह मंच पर मौजूद नजर नहीं आए। मुलायम मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। मुलायम सिंह की पकड़ मैनपुरी में काफी मजबूत है। वह लंबे समय से  इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और जीतते भी आए हैं।
 
मुलायम ने इस रैली के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा उन्हें खुशी है कि मायावती उनके प्रचार में आई हैं। मुलायम ने कहा, 'आज मायावती जी आई है, उनका हम स्वागत करते हैं। आदर करते हैं। मायावती जी को बहुत सम्मान हमेशा, क्योंकि समय जब भी आया है तो मायावती जी ने हमारा साथ दिया है। हमें खुशी है कि हमारे समर्थन के लिए वे आई हैं।'मुलायम ने साथ ही कहा कि वे आखिरी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। मुलायम ने मैनपुरी की जनता को संबोधित करते हुए कहा, 'आखिरी बार मैं लोगों की मांग पर चुनाव लड़ने जा रहा हूं। मुझे भारी बहुमत से जरूर जिताना।' 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »