19 Apr 2024, 23:10:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रचार के बीच जलेबी बनाते दिखे कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2019 4:36PM | Updated Date: Apr 15 2019 4:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश की कुशीनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने पांचवी बार पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। शनिवार को आरपीएन सिंह चुनाव प्रचार के लिए हाटा तहसील के बेदूपार गांव पहुंचे। यहां मेले में उन्होंने एक ठेले पर खुद जलेबी बनाई।
 
आरपीएन सिंह यूपीए सरकार में सड़क ट्रांसपोर्ट एवं कॉर्पोरेट मंत्रालय में राज्यमंत्री और पेट्रोलियम व गृह राज्यमंत्री थे। लोकसभा चुनाव 2009 में सांसद चुने जाने के पहले आरपीएन सिंह कुशीनगर जनपद की पडरौना विधानसभा सीट से 1996, 2002 और 2007 में तीन बार कांग्रेस पार्टी से विधायक भी रह चुके हैं।
 
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अपनी जड़ें मजबूत करती दिख रही है। अनुमान लगाया जा रहा है की अंतर्कलह के कारण गठबंधन के कुछ वोट कांग्रेस की ओर जा सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो कुशीनगर लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय संघर्ष होना तय है। लोकसभा चुनाव में त्रिकोणीय लड़ाई होने पर बीजेपी को फायदा हो सकता है।
 
कुशीनगर जनपद में कुल 7 विधानसभा सीटें हैं। कुशीनगर लोकसभा सीट में पांच विधानसभा सीट आती हैं, जिसमे खड्डा विधानसभा, हाटा विधानसभा, रामकोला विधानसभा, पडरौना विधानसभा और कुशीनगर विधानसभा है। कुशीनगर जनपद की 2 विधानसभा सीट तमकुहीराज विधानसभा और फाजिलनगर विधानसभा देवरिया लोकसभा में पड़ती है।   
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »