18 Apr 2024, 22:45:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

कांग्रेस आतंकवाद की संरक्षक, भाजपा खिलाती है गोली : योगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2019 9:20PM | Updated Date: Mar 25 2019 9:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
मथुरा। कांग्रेस को तबाही की संज्ञा से नवाजते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस आतंकवादियों को संरक्षण देती है जबकि भारतीय जनता पार्टी  सरकार उन्हे बिरयानी की बजाय गोली खिलाती है। मथुरा में विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए श्री योगी ने सोमवार को कहा कि देश में तबाही का नाम कांग्रेस है, इस तबाही को मत आने दीजिए। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी किसानों से कहते हैं कि वे खेत में टाइल्स लगा देंगे। वास्तव में  कांग्रेस हमारे अन्नदाता को तबाह करने में जुटी है। कांग्रेस आतंकवादियों को संरक्षण देती है, आतंकवादियों को बिरयानी खिलाती है।
 
लेकिन भाजपा सरकार आतंकवादियों को बिरयानी नहीं, बल्कि गोली खिलाती है। वे गोली चलाते हैं तो यहां से गोला भी दागा जाता है। ये कार्य सिर्फ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं। ’’योगी ने कहा ‘‘ मथुरा के विकास के लिए पांच साल में आपकी सांसद हेमा मालिनी 250 बार यहां की यात्रा कर चुकी हैं जबकि लगातार कई बार से सांसद चुने जा रहे राहुल गांधी और सोनिया गांधी 250 बार अमेठी और रायबरेली नहीं गए होंगे। हेमा मालिनी यहां सेवा कर के खुद को धन्य मानती हैं। मथुरा  योगी ने कहा कि प्रयागराज कुंभ में 24 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आए। हेमा मालिनी ने प्रयागराज और वाराणसी में अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। गंगा की पहली प्रस्तुति हेमा मालिनी ने वाराणसी में किया। यहां कई देशों के प्रवासियों ने इस अद्भुत कला के जरिए हमारी पुरातन संस्कृति को करीब से देखा। जिससे हर एक व्यक्ति अभिभूत हुआ। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पूरे देश में 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया गया। जनधन योजना के तहत 36 करोड़ परिवार का बैंक में एकाउंट खुलवाया गया। 12 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से सालाना 6 हजार रुपए मुहैया करवाया गया है। सात करोड़ गरीबों को निशुल्क रसोई गैस मुहैया करवाई गई। 9.50 करोड़ गरीबों को शौचालय प्रदान किया गया।
 
2.50 करोड़ लोगों को पीएम आवास योजना के तहत आवास मुहैया करवाया गया। सौभाग्य योजना में चार करोड़ परिवार को निशुल्क बिजली कनेक्शन दिया गया, इसमें अकेले उत्तर प्रदेश में एक करोड़ लोगों को निशुल्क कनेक्शन मुहैया करवाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये मुमकिन कर दिखाया है। क्योंकि मोदी हैं तो मुमकिन है। योगी जी ने कहा कि प्रदेश की जनता सपा की करतूतों को अच्छी तरह से जानती है कि किस तरह से जवाहर बाग में कब्जा करवाया गया था। सपा ने कैसे गुंडागर्दी का साम्राज्य खड़ा किया था। सब जानते हैं कि सपा-बसपा-कांग्रेस आई तो चोर-चोर मौसेरे भाई...होंगे। इन लोगों के बीच कोई समन्वय नहीं है। इनके नेता एक दूसरे का मुंह नहीं देखना चाहते हैं, नाम नहीं लेना चाहते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डरकर ये सभी इकट्ठे हो गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »