28 Mar 2024, 17:57:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूपी : बलरामपुर में खाई में पलटी बस , 35 यात्री घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2019 12:27PM | Updated Date: Mar 25 2019 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर के तुलसीपुर क्षेत्र में गंनवारिया चौपुरवा के पास सोमवार को  मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में निजी क्षेत्र की एक बस खाई में पलट जाने से 35 यात्री घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि निजी क्षेत्र की एक बस सवारियों को लेकर गैसडी से बलरामपुर जा रही थी। इस बीच तुलसीपुर थानाक्षेत्र के गनवरिया चौपुरवा के पास एक मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गयी। इस हादसे में करीब 35 लोग घायल हो गये। उन्होंने बताया कि घायलों में तीन की हालत नाजुक है जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »