20 Apr 2024, 19:56:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गोंडा : बस अचानक आग लगने से धू-धू कर जलने लगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2019 12:18PM | Updated Date: Mar 25 2019 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोण्डा। उत्तर प्रदेश में गोंडा के नगर कोतवाली क्षेत्र में मनकापुर बस स्टैंड के पास यात्रियों को लेकर जा रही निजी क्षेत्र की एक बस में अचानक आग लगने से धू धू कर जलने लगी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि मनकापुर बस स्टैंड के पास एक बस खड़ी थी। इस बीच रात में बस में अचानक आग लग गयी। बस में सवार यात्रियों ने बस से कूद-कूदकर जान बचाई। सूचना मिलने पर अग्निशमन दल के जवानों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »