25 Apr 2024, 17:05:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी ने पहले चरण के लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित 40 नेताओं का नाम शामिल है, लेकिन मुलायम सिंह यादव का नाम लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि शाम को जारी एक लिस्ट में उन्हें स्टार प्रचारक बनाया गया है। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक हलकों में यह कहा जाने लगा है कि मुलायम भी अब सपा के ‘मार्गदर्शक’ हो गए हैं।
 
सपा ने रविवार को उत्तरप्रदेश की दो लोकसभा सीटों आजमगढ़ और रामपुर सीट से प्रत्याशियों की अधिकारिक घोषणा कर दी। आजमगढ़ से इस बार अखिलेश यादव खुद चुनाव मैदान में उतरेंगे, वहीं रामपुर से आजम खान को प्रत्याशी बनाया गया है।  कन्नौज से सांसद डिंपल यादव को भी स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी सौंपी हैं। एसपी ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में अखिलेश यादव, डिंपल यादव, आजम खान, जया बच्चन और राम गोपाल यादव समेत कई अन्य नेताओं के नाम भी शामिल हैं। रविवाकर को समाजवादी पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।
 
पार्टी की आलोचना हुई तो बनाया स्टार प्रचारक
मुलायम को टिकट नहीं दिए जाने से आलोचना की शिकार हुई सपा ने अखिरकार रविवार शाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का नाम शामिल कर लिया। सपा द्वारा रविवार को जारी लिस्ट में मुलायम का नाम नहीं होने की वजह से पार्टी को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा, जिसके बाद भूल सुधार करते हुए संशोधित लिस्ट में उनका नाम सबसे ऊपर शामिल कर लिया। समाजवादी पार्टी ने रविवार को अपने चुनावी अभियान को तेज करते हुए 40 स्टार प्रचारकों का ऐलान किया। पहले पार्टी के द्वारा जारी की गई सूची में पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का नाम नदारद था। पार्टी के संस्थापक का ही नाम गायब होने की वजह से समाजवादी पार्टी को आलोचना का सामना करना पड़ा, जिसके बाद पार्टी ने संशोधित लिस्ट जारी करते हुए मुलायम सिंह यादव का नाम सबसे ऊपर पहले नंबर पर दर्ज कर लिया।
 
रमन सिंह के बेटे का टिकट कटा
लोकसभा चुनावों के लिए रविवार को भाजपा ने नौ उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी की है। छत्तीसगढ़ से सभी सांसदों का टिकट काट दिया गया है। इसमें रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह और छह बार के सांसद रमेश बैस भी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में कोरबा से ज्योति नंद दुबे, बिलासपुर से अरुण सा, राजनंदगांव से संतोष पांडेय, दुर्ग से विजय बघेल, रायपुर से सुनील सोनी, महासमुंद से चुन्नीलाल साहू को उम्मीदवार बनाया गया है। तेलंगाना में मेढक से रघुनंदन राव, मेघालय में तूरा से रिकमैन जी मामिन, को टिकट दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »