19 Apr 2024, 17:07:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

बिचौलियों को संरक्षण देती है कांग्रेस: अनुराग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 11:55PM | Updated Date: Mar 24 2019 11:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता युवा मोर्चा  के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश ने जितना विकास किया उतना कांग्रेस के 50 साल के शासन के दौरान नहीं हुआ। उन्होंने कांग्रेस को बिचौलियों को संरक्षण देने वाला भी बताया। उत्तर प्रदेश के डुमरियागंज में रविवार को भाजपा की ‘‘विजय संकल्प सभा’’ में ठाकुर ने कहा कि इस दौरान देश में जहां दो करोड़ शौचालयों का निर्माण कराया गया वहीं हर गरीब परिवार को पक्का मकान मुहैया कराने का काम चल रहा है।

उन्होंने पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकाने पर हमले के संबंध में कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। ठाकुर ने कहा कि हमला बोलते हुए कहा कि जिस समय पूरा देश एक होकर पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात कह रहा था उस वक्त कांग्रेस सरकार से सबूत मांग रही थी। भाजयुमो अध्यक्ष ने कांग्रेस पर दलाली की संस्कृति को पनपाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके शासन के दौरान आम लोगों की जगह बिचौलिये मालामाल हो गए। इस अवसर पर भाजपा के मौजूदा सांसद जगदंबिका पाल ने भी जनसभा को संबोधित किया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »