29 Mar 2024, 19:03:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

21 साल बाद फिर कांग्रेस से ''अलग'' हुई तृणमूल, लोगो से हटाया नाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 4:35PM | Updated Date: Mar 23 2019 4:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आधिकारिक रूप से अलग होने के 21 साल बाद ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी ने पार्टी के लोगो में बदलाव करने का फैसला किया है। अब टीएमसी के झंडे के नए लोगो में नीले रंग के दो फूल और रहेगा और हरे रंग से तृणमूल लिखा होगा। पार्टी सूत्रों ने कहा कि पार्टी का नया लोगों एक सप्ताह के भीतर सामने आ जाएगा।
 
बता दें कि वर्तमान में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 1998 में कांग्रेस से अलग हो गई थीं और तत्तालीन सत्तारूढ़ माकपा के साथ मतभेद पर टीएमसी का गठन किया गया। पार्टी के एक नेता ने कहा है कि टीएमसी को तृणमूल कहा जाता है और 21 साल बाद यह बदलाव का समय था। कांग्रेस का नाम पार्टी के बैनर, पोस्टर और सभी संचार सामग्री से हटा दिया गया है।
 
हालांकि पार्टी सूत्रों की माने तो चुनाव आयोग में पार्टी तृणमूल कांग्रेस के रूप में पंजीकृत रहेगा। बता दें कि पार्टी के आधिकारिक फेसबुक और ट्विटर पेज, सीएम, उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी और राज्यसभा में तृणमूल के नेता डेरेक ओ ब्रायन के पास पहले से ही नया लोगो है। इसके बाद कुछ ही दिनों में अब पार्टी के प्रतीक चिन्ह पर भी नया लोगों दिखने लगेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »