29 Mar 2024, 15:55:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

बलरामपुर में सिलेंडर में हुए विस्फोट से मकान ध्वस्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2019 8:03PM | Updated Date: Mar 22 2019 8:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के हरैया सतघरवा क्षेत्र में शुक्रवार को गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट मे एक रिहायशी मकान पूरी तरह धराशायी हो गया। पुलिस सूत्रो ने यहाँ बताया कि गुगौली कला गाँव निवासी नीबर शुक्ला के घर में रखा गैस सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। जिससे पूरा मकान ध्वस्त हो गया। अचानक हुए विस्फोट के धमके से पूरे गाँव में अफरा-तफरी मच गया। उन्होंने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ मकान में कोई मौजूद नहीं था। उन्होंने बताया कि पुलिस विस्फोट के अन्य कारणो की भी छानबीन कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »