20 Apr 2024, 03:01:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

लखनऊ में छह शराब तस्करों एवं 17 वांछित सहीत 44 आरोपी गिरफ्तारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2019 6:45PM | Updated Date: Mar 20 2019 6:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने पिछले 24 घंटे के दौरान अवैध रुप से शराब बेचने वाले छह तस्करों एवं 17 वांछित समेत आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बंथरा,नाका, ठाकुरगंज, गोमतीनगर, चिनहट, हसनगंज, विकासनगर, गोसाईगंज और माल क्षेत्र से 17 वांछित और कृष्णानगर, ठाकुरगंज तथा सआदतगंज इलाके से तीन वारण्टियों को  गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि माल, विकासनगर और हसनगंज क्षेत्र से अवैध रुप से शराब की बिक्री करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 60 लीटर से अधिक शराब बरामद की।
 
इसके अलावा हसनगंज, ठाकुरगंज और मडियांव इलाके से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से नौ किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि हसनगंज  इलाके से एक सट्टोरिये को गिरफ्तार किया जबकि पारा पुलिस ने बुधवार को एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा और कारतूस और 5000 की नगदी बरामद की। इसके अलावा आशियान इलाके से पुलिस ने तीन बाल अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटे गये कई मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े अपराधियों को जेल भेज दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »