26 Apr 2024, 04:31:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

बागपत पुलिस ने पकड़ी अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री, एक गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2019 12:04AM | Updated Date: Mar 19 2019 12:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत पुलिस ने बिनौली क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव के जंगल में चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। मौके से एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी बन्दूक सहित तमंचे आदि बरामद किए गये है। अपर पुलिस अधीक्षक रणविजय सिंह ने सोमवार को यहां बताया कि सूचना पर बिनौली थाने की पुलिस ने रविवार देर रात बिजवाड़ा नहर के किनारे स्थित जर्जर डाक बंगले पर छापा मारकर एक बदमाश हारुण को हथियार बनाते समय गिरफ्तार किया।  पुलिस ने मौके से एक 12 बोर देशी बंदूक, चार बने हुए 12 बोर के तमंचे,एक अधबनी रिवाल्वर, 6 तमंचों की बट,12 तमंचों की नाल, कुछ कारतूसों के अलावा शस्त्र बनाने के उपकरण और उनके पुर्जे बरामद किये। उन्होंने  बताया कि दोझा निवासी हारून के खिलाफ मेरठ के सरूरपुर थाने में  चोरी, लूट, शस्त्र अधिनियम सहित आठ मुकदमे दर्ज हैं।  पकड़े बदमाश को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »