26 Apr 2024, 00:47:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

चंदौली पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर बरामद किया पांच लाख का गांजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2019 11:55PM | Updated Date: Mar 18 2019 11:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंदौली। उत्तर प्रदेश में चंदौली पुलिस ने मुगलसराय क्षेत्र से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से 40 किलो गांजा बरामद किया,जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुगलसराय पुलिस ने क्राइम ब्रान्च के साथ संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए  जीवनाथपुर मोड़ के पास से घेराबंदी कर दो तस्करों वाराणसी निवासी प्रिन्स जायसवाल और नसीम को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 40 किलो गांजा बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »