29 Mar 2024, 16:47:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

कुशीनगर से पांच शराब तस्करों समेत सात बदमाश गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2019 10:13PM | Updated Date: Mar 18 2019 10:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश की कुशीनगर जिला पुलिस ने पांच शराब तस्करों और दो इनामी समेत सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को यहां बताया कि सूचना पर कसया पुलिस ने गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण कानून के तहत वांछित बदमाश 15 हजार रुपये के इनामी विनोद गिरि को उस समय गिरफ्तार किया जब वह कहीं भागने की फिराक में था। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पडरौना  पुलिस ने 10 हजार रूपये के इनामी शातिर बदमाश रिजवान को कटकुईयां मोड़ के पास से  गिरफ्तार किया। उसके पास से तमन्चा और कारतूस बरामद किया गया।
 
इसके खिलाफ  गोरखपुर कोतवाली में 11 पशु क्रूरता कानून के तहत मामला दर्ज था। इसकी गिरफ्तारी पर 10,000 का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि  तरयासुजान इलाके की पुलिस ने चेकिंग के दौरान समऊर रोड नहर पुलिया के पास से कार सवार तीन तस्करों के पास से चार पेटी में देशी अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने तीनों तस्करों बिहार के गोपालगंज निवासी  सुदर्शन सिंह, राजकुमार और  बलिस्टर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा  हाटा पुलिस ने शराब का अवैध धंधा करने वाले मोतिचन्द एवं रामकेवल को गिरफ्तार किया। उनके पास से 40 लीटर कच्ची शराब और उसके बनाने का सामान आदि बरामद किया । पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों को जेल भेज दिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »