23 Apr 2024, 20:31:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूपी : सोनभद्र में आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2019 6:55PM | Updated Date: Mar 15 2019 6:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के बभनी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते अपने घर के ओसारे में सो रहे एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया की इकदीरी ग्राम पंचायत निवासी भागीरथी (55 )खरवार गुरूवार राम में अपने खपरैल के घर के ओसार में अपनी पत्नी और बेटी के साथ सो रहा था। रात दो बजे अचानक दो लोग आये और उन्होंने कुल्हाड़ी से प्रहार कर भागीरथी को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पत्नी जोर जोर से चिल्लाने लगी।
 
तब तक हत्यारे मौके से फरार हो गये। मृतक के पुत्र प्रेम सागर ने गांव के दो लोगो के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के कारणों की जांच चल रही है। आरोपियों की भी तलाश जारी है। मृतक के पुत्र प्रेम सागर ने पुलिस को बताया कि चार महीने पहले गांव में एक दुष्कर्म की घटना हुई थी। आरोपियों  के खिलाफ उसके पिता ने मुकदमा दर्ज कराने में सक्रिय भूमिका निभाई थी। तब से आरोपी उनसे रंजिश मान कर चल रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »