29 Mar 2024, 18:08:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लोकसभा चुनाव में '73 प्लस' सीटें जीतेगा यूपी-NDA गठबंधन : केशव प्रसाद मौर्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2019 5:20PM | Updated Date: Feb 22 2019 5:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। यूपी में बीजेपी से सहयोगी दलों की नाराजगी की खबर के बीच प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जोर दिया है कि अपना दल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ भाजपा का गठबंधन पहले की तरह जारी रहेगा और 2019 के लोकसभा चुनाव में यह गठबंधन '73 प्लस' सीटों पर जीत दर्ज करेगा। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा - भाजपा का गठबंधन 2014 से ही अपना दल के साथ है और वह बना रहेगा। 
 
इसी प्रकार से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ भी गठबंधन बना रहेगा। उन्होंने जोर दिया कि इन सहयोगी दलों के साथ 2014 (पिछले लोकसभा चुनाव) और 2017 (विधानसभा चुनाव) की तरह ही गठबंधन बना रहेगा। गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी एवं सहयोगी दलों ने यूपी की 80 लोकसभा सीटों में 73 पर जीत दर्ज की थी जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन को 325 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। 
 
यूपी के केशव प्रसाद मौर्य ने दोनों सहयोगी दलों की कुछ समय से चली आ रही नाराजगी के बारे में पूछा गया था। अपना दल जहां लगातार प्रदेश की योगी सरकार और भाजपा की राज्य इकाई पर उपेक्षा का आरोप लगा रहा है, वहीं सुहेलदेव बीजेीपी के नेता ओम प्रकाश राजभर ओबीसी आरक्षण में बंटवारे के लिए गठित सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट में लागू की गई सिफारिशों को लागू करने की मांग पर जोर दे रहे हैं।  केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल और राजभर की पार्टी सुहेलदेव बीजेपी ने गठबंधन को लेकर पुनर्विचार करने की बात भी कही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »